ITR-3 में हुआ बड़ा बदलाव, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स और F&O ट्रेडर्स के लिए आया नया कोड

आयकर विभाग ने आईटीआर-3 फॉर्म में बड़ा बदलाव करते हुए इस बार पांच नए प्रोफेशनल कोड जोड़े हैं। ये कोड खासतौर पर डिजिटल और नए उभरते व्यवसायों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडर्स, स्पेक्युलेटिव ट्रेडर्स (जैसे सट्टा कारोबार से जुड़े लोग), कमिशन एजेंट्स और लाइव इवेंट आयोजक शामिल हैं।