ITR फाइल करते समय टैक्सपेयर्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
ITR भरते समय टैक्सपेयर्स को अपनी कमाई के हर ज़रिए का ज़िक्र करना चाहिए जिसमें ब्याज से हुई कमाई, फिक्स्ड डिपॉज़िट और फ्रीलांसिंग से हुई कमाई शामिल हों। रिटर्न में बताई गई कमाई AIS, TIS और फॉर्म 26AS में दी गई जानकारी से मेल खानी चाहिए। टैक्सपेयर्स को अपनी आय और श्रेणी के अनुसार सही ITR फॉर्म चुनना चाहिए।