ITR भरते समय कौन-कौनसी गलतियों की वजह से आ सकता है आयकर विभाग का नोटिस?
करदाता की वित्तीय प्रोफाइल के अनुरूप ITR फॉर्म न चुनने पर 'डिफेक्टिव-रिटर्न' नोटिस जारी हो सकता है या रिटर्न जांच के दायरे में आ सकता है। गलत असेसमेंट इयर चुनने से ITR प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है और कुछ मामलों में जुर्माना लग सकता है। आय के सभी स्रोतों की जानकारी नहीं देने पर भी नोटिस आ सकता है।