ITR भरने में गलती हो जाने पर कितनी बार कर सकते हैं सुधार?

अगर किसी ने आईटीआर भरते समय कोई गलती कर दी है तो इनकम टैक्स विभाग उसे असेसमेंट इयर खत्म होने से 3 महीने पहले तक रिवाइज़्ड रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है। आईटीआर भरने वाले लोग रिवाइज़्ड रिटर्न को कितनी भी बार फाइल कर सकते हैं। जिसने आईटीआर ऑफलाइन भरा है उसे रिवाइज़्ड रिटर्न भी ऑफलाइन ही भरना होगा।