inshorts

J&K के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है लेकिन उनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं। इन आतंकियों ने एलओसी को पारकर भारत में घुसने की कोशिश की थी। आतंकियों के शव एलओसी के करीब पड़े हैं जिन्हें सीमा पार से गोलीबारी के खतरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच निकालने का अभियान जारी है।