बारामूला के ज़ेहानपोरा (जम्मू-कश्मीर) में प्राचीन बौद्ध स्तूपों के अवशेष मिले हैं जो लगभग 2000 साल पुराने कुषाणकालीन बौद्ध स्थल का हिस्सा बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस खोज में कई स्तूप, दीवारें, मिट्टी के बर्तन और तांबे की कलाकृतियां मिली हैं जिनसे कश्मीर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नए दृष्टिकोण से समझने में मदद मिलेगी।