J&K की वादियों में फोटो खिंचवा रहे थे टूरिस्ट, ढलान से अचानक खुद-ब-खुद गहरी खाई में जा गिरी कार

गुरेज़ (जम्मू-कश्मीर) में पर्यटकों की कार खुद-ब-खुद खाई में लुढ़क गई जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। पर्यटक वादियों के बीच तस्वीरें खींचने के लिए कार से नीचे उतरे थे और ड्राइवर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया था। रिपोट्स के मुताबिक, उस समय कार के अंदर कोई नहीं था जिससे कोई जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ।