J&K पुलिस ने देशभर में 'आतंकी साज़िश' को लेकर दी है कौन-कौनसी जानकारी?

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गज़वत-उल-हिंद से जुड़े एक अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बकौल पुलिस, जांच के दौरान उसने 7 लोगों को अरेस्ट किया जिनमें आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ, मकसूद अहमद डार, मौलवी इरफान अहमद, ज़मीर अहमद अहंगर, डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई व डॉ. अदील के नाम शामिल हैं।