J&K में 11,000 फीट की ऊंचाई पर JeM के आतंकियों ने बनाया था ठिकाना, किया गया ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 11,000 फीट की ऊंचाई पर जैश-ए-मोहम्मद के भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़ करके उसे ध्वस्त किया है। 'ऑपरेशन त्राशी-I' के तहत सिंहपोरा क्षेत्र (किश्तवाड़) में मिले इस ठिकाने पर सुरक्षाबलों को खाना, कुकिंग गैस, कंबल व अन्य सामान मिला है। सेना अब उन आतंकियों की तलाश में है जो 1 साल से इस इलाके में सक्रिय हैं।