J&K में आतंकी गतिविधि में शामिल संदिग्ध फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के ज़रिए हुआ अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को अनंतनाग में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से आतंकी गतिविधि में शामिल एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहलगाम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रीवेंशन) ऐक्ट की धारा 16, 18, 20 और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस ऐक्ट की धारा 4/5 के तहत दर्ज मामले में शामिल है।