J&K में वैष्णो देवी मंदिर के आसपास शराब व नॉनवेज पर प्रतिबंध 2 महीने के लिए बढ़ाया गया

जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास शराब व नॉनवेज पर लगा प्रतिबंध 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह प्रतिबंध कटरा से मंदिर तक 12-किलोमीटर मार्ग और आसपास के गांवों जैसे अरली, हंसाली और मटयाल में लागू रहेगा। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है।