जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गश्ती दल पर गोलीबारी की। वहीं, जवाबी कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फिलहाल ऑपरेशन जारी है।