J&K में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई और जम्मू-कश्मीर टूरिज़्म ने इसकी तस्वीरें X पर शेयर की हैं। पोस्ट में लिखा है, "बैग पैक करने और सर्दियों के वंडरलैंड में घूमने का समय आ गया है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलमर्ग और सोनमर्ग में कई इंच बर्फ गिरी है जबकि श्रीनगर और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।