भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा इसलिए हमेशा एक्टिव रहना होगा। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में हमने टेररिज़्म से टूरिज़्म तक का सफर तय किया है।" बकौल द्विवेदी, सेना के कई सफल ऑपरेशंस से जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता आई है।