JDU ने संसद में की मखाना को MSP वाले खाद्य पदार्थों की सूची में शामिल करने की मांग
जेडीयू सांसद संजय झा ने राज्यसभा में मखाना को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वाले खाद्य पदार्थों की सूची में शामिल करने की मांग की है। बकौल झा, हाल ही वर्षों में किसानों को उचित मूल्य न मिलने की समस्या गंभीर रूप से उभरी है और सरकार इस संबंध में फैसला लेती है तो इससे किसानों को उचित मूल्य मिल सकेगा।