IIT दिल्ली ने JEE Advanced 2027 की परीक्षा 23 मई को आयोजित करने का एलान किया है। इस बार परीक्षा में उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, JEE Main 2027 के शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवार ही एडवांस्ड परीक्षा में बैठ सकेंगे। उम्मीदवारों को दो लगातार वर्षों में अधिकतम दो मौके मिलेंगे।