इन्फ्लुएंसर धैर्या सांध्यना ने 2014 में जेईई एडवान्स्ड में 29वीं रैंक हासिल कर आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया था और अब वह अनअकैडमी के साथ टीचिंग का काम कर रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी जेईई की तैयारी से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग में उनका करोड़ों रुपए का पैकेज था जिसे उन्होंने छोड़ दिया था।