नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28-30 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वहीं, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महाकुंभ के चलते इन तिथियों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।