JEE मेन 2026 परीक्षा की तारीखों हुआ एलान, जानें कब से कब तक होगा एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE मेन 2026 की संभावित परीक्षा तारीखें घोषित कर दी हैं। सेशन-1 की परीक्षा 21-जनवरी से 30-जनवरी 2026 के बीच और सेशन-2 की परीक्षा 1-अप्रैल से 10-अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 के बाद और सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा।