ओडिशा निवासी ओमप्रकाश बेहेरा ने जेईई मेन-2025 की सेशन 1 और सेशन 2 दोनों परीक्षाओं में 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। उनके पास फोन नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि उससे ध्यान भटकता है। वह हर दिन लगभग 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी करते हैं। उन्होंने एनसीईआरटी सिलेबस पर फोकस किया और वह वीकली टेस्ट का आकलन करते थे।