inshorts

ताबड़तोड़ ऑर्डर मिलने के बावजूद इस रेल स्टॉक पर ब्रोकरेज को क्यों नहीं भरोसा? घटा दिया टारगेट

रेलवे कंपनी Jupiter Wagons को पिछले 20-दिनों में करीब ₹1,465-करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसके बावजूद ब्रोकरेज Jefferies ने शेयर पर Underperform रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट ₹185 से घटाकर ₹180 कर दिया है। सितंबर तिमाही में कमज़ोर वैगन और व्हीलसेट बिक्री के चलते EBITDA अनुमान से 14% कम रहा। FY28 और FY29 के EPS अनुमान भी घटाए गए हैं।