रिलायंस जियो उन ग्राहकों को चेतावनी वाले SMS भेज रहा है जो रिचार्ज खत्म होने के बाद भी सिर्फ इनकमिंग कॉल और बैंकिंग OTP के लिए SIM इस्तेमाल करते हैं। Beebom की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लान की वैलिडिटी खत्म होते ही इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।