inshorts

क्रूड में बड़ी गिरावट की आहट! $70 तक आ सकता है भाव, JM फाइनेंसियल की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

JM फाइनेंसियल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 2027 के अंत तक करीब $70/बैरल तक आ सकता है। गैर-OPEC+ देशों से सप्लाई बढ़ने और चीन की मांग कमज़ोर रहने से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने साल के अंत तक $78/बैरल का अनुमान दिया है। हालांकि, मिडिल ईस्ट का तनाव कीमतों में उतार-चढ़ाव बनाए रख सकता है।