प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में चुनावी जनसभा में कहा है, "जेएमएम-कांग्रेस ने बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थाई निवासी बनाने के लिए गलत काम किए हैं। घुसपैठियों को उनके लिए रातों-रात पक्के कागज़ बनाकर दिए गए।" उन्होंने कहा, "आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और ज़मीन हथिया ली गई।"