जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास प्रोफेसर के रूप में कम-से-कम 10-साल का अनुभव या प्रतिष्ठित शोध संस्थान में 10 साल का अनुभव होना चाहिए। कुलपति को ₹2.10 लाख मासिक वेतन और ₹11,250 विशेष भत्ता मिलेगा।