JP मॉर्गन ने 2027 के अंत तक निफ्टी के 29,000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है जो गुरुवार के बंद स्तर से 12% ऊपर है। ब्रोकरेज के बुल केस में इंडेक्स 31,000 तक जा सकता है जबकि बेयर केस में 22,000 तक गिरने की आशंका है। बकौल ब्रोकरेज, कंपनियों की कमाई में सुधार से बाज़ार को सहारा मिल सकता है।