JSW पेंट्स को CCI से मिली इस कंपनी को खरीदने की मंज़ूरी, ₹13000 करोड़ की है डील
सीसीआई ने JSW पेंट्स को पेंट कंपनी एक्ज़ो नोबेल इंडिया में बहुलांश हिस्सेदारी ₹12,915 करोड़ में खरीदने की मंज़ूरी दी है। कंपनी ने जून में घोषणा की थी कि वह एक्ज़ो नोबेल में 74.76% हिस्सेदारी के लिए ₹8,986 करोड़ का भुगतान करेगी और अतिरिक्त 25.24% हिस्सेदारी के लिए खुली पेशकश की जाएगी जिसकी कीमत ₹3,929.06 करोड़ तय की गई थी।