जुपिटर वैगन्स के शेयर बुधवार को बाज़ार खुलते ही रॉकेट बन गए और 20% चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। यह तेज़ी जुपिटर वैगन्स के दक्षिण कोरिया की Woojin Industrial Systems के साथ जॉइंट वेंचर पर समझौता किए जाने की खबर के बाद आई। यह जॉइंट वेंचर भारत में मेट्रो कोच और प्रोपल्शन सिस्टम बनाएगी।