inshorts

Juspay बना 2025 का भारत का पहला यूनिकॉर्न

हुरुन इंडिया के मुताबिक, फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म जस्पे साल 2025 का भारत का पहला यूनिकॉर्न बन गया है। $1 बिलियन के मूल्यांकन पर ताज़ा फंडिंग पाने वाले जसपे ने वित्त वर्ष 2023-24 में 49.6% की बढ़त के साथ ₹319.32 करोड़ का राजस्व दर्ज किया था। दरअसल, $1 बिलियन या उससे अधिक के मूल्यांकन वाले गैर-सूचीबद्ध स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहते हैं।