KGMU में धर्मांतरण मामले में जांच के लिए 6 सदस्यीय कमिटी गठित
लखनऊ (यूपी) की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कार्य परिषद ने शुक्रवार को विशेष बैठक में धर्मांतरण जांच पर STF की रिपोर्ट पर विचार के बाद 6 सदस्यीय डिसिप्लिनरी ऐक्शन कमिटी बनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। कमिटी में कुलपति, कुलसचिव और वरिष्ठ IPS अधिकारी शामिल होंगे। यह कमिटी STF की रिपोर्ट और सभी पक्षों के तथ्यों की जांच करेगी।