KIIT ने नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की याद में किया छात्रवृत्ति का एलान

ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय ने नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की आत्महत्या के बाद उसकी याद में छात्रवृत्ति का एलान किया है। यह एलान केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक अच्युत सामंत ने किया है। संस्थान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अच्युत ने मृतक छात्रा के पिता और चाचा से मुलाकात की व अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।