आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में केकेआर के खिलाफ आरसीबी की 7-विकेट से धमाकेदार जीत पर टीम के पूर्व मालिक व भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या ने आरसीबी को बधाई दी है। माल्या ने X पर लिखा, "यह सुनकर खुशी हुई कि कमेंटेटर्स ने आखिरकार कहा कि आरसीबी ने अच्छी गेंदबाज़ी की। बल्लेबाज़ी लाइनअप अपने आप में बहुत कुछ कहती है।"