केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने वेंकटेश अय्यर के बजाय कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे को चुनने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, "हम किसी युवा खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते थे।" उन्होंने कप्तानी को चुनौतीपूर्ण काम बताते हुए कहा कि इसके लिए परिपक्वता व अनुभव ज़रूरी होता है जो रहाणे अपने साथ लेकर आए हैं।