दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है, "मैंने केकेआर में रहते हुए सुनील नरेन से बहुत कुछ सीखा है।" कुलदीप ने कहा, "सुनील ने हमेशा लेंथ गेंदबाज़ी के महत्व पर ज़ोर दिया।" उन्होंने कहा, "उस समय मुझे लगता था कि मैं केवल अपने कौशल पर भरोसा कर सकता हूं लेकिन अब लगता है कि वह बिल्कुल सही थे।"