KMC चुनाव पर कलकत्ता HC की रोक, वार्डों का परिसीमन होने तक नोटिफिकेशन जारी नहीं कर पाएगा इलेक्शन कमीशन
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर 6-नवंबर तक रोक लगा दी है। अदालत ने वार्ड परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह अंतरिम आदेश दिया। परिसीमन के तहत वार्डों की संख्या-144 से बढ़ाकर 209 की गई है। याचिकाकर्ता ने प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी/राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया है।