केआरएन हीट एक्सचेंजर ऐंड रेफ्रिजरेशन का बुधवार को आईपीओ खुलने के आधे घंटे के अंदर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ खुलने से पहले 10 ऐंकर निवेशकों से ₹100.10 करोड़ जुटाए। बीएसई के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे तक कंपनी को 2.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बकौल रिपोर्ट, आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹236 प्रीमियम पर उपलब्ध है।