भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आरबीआई लोकपालों के वार्षिक सम्मेलन में बैंकों को केवाईसी डॉक्यूमेंट्स के लिए कस्टमर्स को बार-बार फोन करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बैंकों को कस्टमर सर्विस में सुधार करने की ज़रूरत है। बकौल गवर्नर, यह सिर्फ बैंकों का कर्तव्य नहीं बल्कि यह उनके खुद के हित में है।