L&T ने हासिल किए ₹10,000 करोड़ तक के ऑर्डर, 2% चढ़े कंपनी के शेयर

इंजीनियरिंग कंपनी एलऐंडटी ने एलान किया है कि उसकी बिल्डिंग्स ऐंड फैक्ट्रीज़ विंग को बेंगलुरु व मुंबई में ₹10,000 करोड़ तक के ऑर्डर्स मिले हैं। इन ऑर्डर्स के तहत कंपनी को बेंगलुरु में प्रस्तावित 5.9 मिलियन स्क्वॉयर फीट में आईटी पार्क व मुंबई में मिक्स-यूज़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स बनाने हैं। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 2% चढ़कर बंद हुए।