Large & Midcaps फंड्स का इनफ्लो 98% बढ़ा, निवेशकों ने स्मॉलकैप और मिडकैप्स से बनाई दूरी

AMFI के अक्टूबर डेटा के अनुसार ,अक्टूबर में Large & Midcap Funds में नेट इनफ्लो सितंबर के मुकाबले 98.64% बढ़कर ₹8,484-करोड़ पहुंच गया जो सभी इक्विटी फंड कैटेगरी में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, Smallcap Funds में निवेश 29% घटकर ₹6,407-करोड़ और Midcap Funds में 37.55% गिरकर ₹4,892-करोड़ रह गया। कुल इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो भी 13.87% घटकर ₹32,993-करोड़ रहा।