ओमनीचैनल आईवियर ब्रैंड लेंसकार्ट ने सेबी के पास डीआरएचपी फाइल कर आईपीओ के लिए आवेदन किया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। बकौल रिपोर्ट, कंपनी की योजना आईपीओ के ज़रिए नए शेयर जारी कर ₹2,150 करोड़ जुटाने की है। उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीओ का साइज़ करीब ₹8,500 करोड़ हो सकता है।