एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को ₹15,000 करोड़ के आईपीओ के लिए बाज़ार नियामक सेबी की मंज़ूरी मिल गई है। पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के बाद यह भारतीय शेयर बाज़ार में उतरने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी। आईपीओ के तहत मूल कंपनी 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी जो इसके 15% हिस्सेदारी के बराबर है।