LG इलेक्ट्रॉनिक्स की लिस्टिंग आज, 83% चढ़ सकता है शेयर; मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग आज (14 अक्टूबर) बीएसई और एनएसई पर होने वाली है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसपर कवरेज शुरू की और 'बाय' रेटिंग के साथ ₹1,800/शेयर टारगेट प्राइस रखा जो आईपीओ प्राइस ₹1,140 से 58% ज़्यादा है। वहीं, बुल केस में फर्म ने इसका ₹2,085 का टारगेट रखा जो आईपीओ प्राइस से 83% ज़्यादा है।