LG की लिस्टिंग से विनरो कमर्शियल को हुआ ₹2 करोड़ का प्रॉफिट, जानें क्यों
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर की मंगलवार को 50.4% प्रीमियम के साथ लिस्टिंग होने के बाद स्मॉल-कैप कंपनी विनरो कमर्शियल इंडिया को ₹2.15 करोड़ का अनुमानित लाभ हुआ। दरअसल, कंपनी ने बतौर क्वॉलिफाइड इंस्टिट्यूशनल बिडर आईपीओ में बोली लगाई थी जिसमें उसे 37,482 शेयर मिले और बंपर लिस्टिंग से ₹4.27 करोड़ के शेयरों की कीमत ₹6.41 करोड़ पर पहुंच गई।