'शेयर की हालत देख दिल दुखता है!' LIC के MD ने निवेशकों के नुकसान पर तोड़ी चुप्पी
LIC के MD और CEO आर दोराईस्वामी ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा कि शेयर का कमज़ोर प्रदर्शन उन्हें 'अंदर से बहुत दुखी और परेशान' करता है। उन्होंने PSU डिस्काउंट, सीमित पब्लिक फ्लोट और सरकारी हिस्सेदारी बिक्री के दबाव को गिरावट की वजह बताया है। गौरतलब है, मई 2022 में LIC का IPO ₹949/शेयर के भाव पर आया था।