एलआईसी का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 17% बढ़कर ₹11,056 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा ₹9,444 करोड़ था। एलआईसी के अनुसार, तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध प्रीमियम आय घटकर ₹1,06,891 करोड़ रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹1,17,017 करोड़ थी।