LIC ने ₹59,725 करोड़ के बोनस का किया एलान, सबसे ज़्यादा पॉलिसी बेचने में बादशाहत बरकरार
सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त वर्ष-2026 के लिए अपने पॉलिसीधारकों को ₹59,725 करोड़ का बोनस देने का एलान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 6% अधिक है। कंपनी ने कहा कि पहले साल के प्रीमियम के आधार पर उसका मार्केट शेयर 56.66% और सबसे ज़्यादा पॉलिसी बेचने के मामले में 65.16% हिस्सेदारी के साथ उसकी बादशाहत बरकरार है।