LIC ने 24 घंटे में बेची 6 लाख पॉलिसी, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया नाम

एलआईसी ने 24 घंटे के अंदर 5,88,107 बीमा पॉलिसीज़ बेचकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कर लिया है। कंपनी के अनुसार, एलआईसी ने 4,52,839 एजेंट्स के साथ यह कारनामा 20 जनवरी को 'मैड मिलियन डे' पर किया था। इसपर एलआईसी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, "हमारे ग्राहकों, एजेंट्स और कर्मचारियों ने इसे ऐतिहासिक दिन बना दिया।"

Load More