inshorts

LIC ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के 2.01 लाख शेयर खरीदे, 5% के पार पहुंची हिस्सेदारी

मार्केट रेगुलेटरी के अनुसार, सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने ओपन मार्केट के ज़रिए टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास में 2.01 लाख शेयर खरीदे हैं। एलआईसी ने वोल्टास के शेयरों की खरीदारी 25 सितंबर को की और इसके बाद कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.05% हो गई है। वहीं, सोमवार को वोल्टास के शेयर कारोबार के दौरान 3% उछले थे।