सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹7,324.34 करोड़ का डिविडेंड चेक दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि एलआईसी ने 26 अगस्त को हुई अपनी एजीएम में डिविडेंड को मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है कि सरकार के पास एलआईसी में 96% हिस्सेदारी है और इसके पास 610 करोड़ शेयर हैं।