LIC ने लॉन्च किया नया कैंसर कवर प्लान, कैंसर की शुरुआत में ही मिलेगा बीमा राशि का 25%
LIC ने रविवार को नया कैंसर कवर प्लान लॉन्च किया है जिसमें शुरुआती स्टेज का कैंसर सामने आने पर बीमा राशि का 25% भुगतान किया जाएगा। वहीं, बाद के स्टेज में कैंसर की पुष्टि होने पर 100% बीमा राशि मिलेगी और प्रीमियम माफ हो जाएगा। यह प्लान 18-65 साल की उम्र के लोग 10/15 साल के लिए ले सकते हैं।